
हूती ने Red Sea में उड़ाया Israel का टैंकर, कई शहरों पर दागे Drones
यमन में हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रेड सी में मिसाइल से एक ऑयल टैंकर को निशाना बनाया गया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया है। हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि जिस जहाज पर निशाना साधा गया है, उसका सीधा संबंध इजरायल से है। इस हमले की आवाज एक जहाज ने सुनी थी, तभी इसके बारे में पता चला है। इससे पहले नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच हाउतियों ने गाजा पट्टी में मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। यह हमला ऐसे टाइम पर किया गया है जब इजराइल-हमास युद्ध में नए युद्धविराम पर संदेह की स्थिति बनी हुई है। इजराइल ने भी पिछले कुछ हफ्ते में कई हवाई हमले किए थे, जिसमें हूतियों के पीएम समेत कई मंत्रियों को मार दिया गया था। इसके बारे में ज्यादा जानकारी जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: