Vikram Samvat 2083: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 19 मार्च से हिंदू नववर्ष शुरू हो चुका है. यह हिंदू नववर्ष विक्रम संवंत 2083 कर्क और कुंभ राशि के लिए क्या लेकर आया है इसके बारे में आप राशिफल के जरिए जान सकते हैं. बता दें कि, हिंदू नववर्ष विक्रम संवंत 2083 कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि को विदेश से लाभ मिल सकता है. करियर में बदलाव होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि, जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आपका खर्च बढ़ सकता है. कर्क राशि वाले लोग शिव जी की पूजा करें.
कुंभ राशि की बात करें तो आपके लिए हिंदू नववर्ष करियर के लिए अच्छा रहने वाला है. कुंभ राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. वैवाहिक लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. नए लोगों से मिल सकते हैं भविष्य में इन लोगों के साथ से लाभ होगा. निवेश करने के समय सावधान रहें. निवेश में धोखा हो सकता है इससे बचने की कोशिश करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें – Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर
---विज्ञापन---
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.