Haryana Assembly Election Result 2024

Video: चुनाव हारते ही क्यों बंद हो गईं 'समाजसेवा की दुकानें?', सातवें आसमान पर माननीयों का गुस्सा

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब हार चुके नेता अपना गुस्सा उतारने लगे हैं। इन नेताओं ने अपने-अपने इलाकों में चला रखी समाजसेवा की मुहिम को बंद कर दिया है। विस्तार से इन नेताओं के बारे में जानते हैं।

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई ऐसे नेता सामने आए हैं, जिन्होंने समाजसेवा से किनारा कर लिया। लाडवा से बीजेपी का टिकट न मिलने पर बागी होकर लड़े संदीप गर्ग ने हारते ही रसोई सेवा बंद कर दी। जहां लोगों को 5 रुपये में भरपेट खाना खिलाया जा रहा था। इसके अलावा हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रमुख बलराज कुंडू ने फ्री बस सेवा को बंद कर दिया। कुंडू ने महम से चुनाव लड़ा था। जिनको हार का सामना करना पड़ा। कुंडू ने अपने इलाके में 2018 से बेटियों के लिए फ्री बसें चलवा रखी थीं। हार के बाद उन्होंने समर्थकों की मीटिंग बुलाई।

विज्ञापन

समर्थकों ने एक सुर में कहा कि अब बस सेवा को बंद कर दिया जाए। क्योंकि अब नए विधायक का फर्ज बनता है कि वह बस सेवा को शुरू करे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से बस सेवा बंद कर दी। ऐसे कई और भी नेता हैं, जिन्होंने समाजसेवा से किनारा कर लिया है। किस-किस नेता ने समाजसेवा से हाथ खींचे हैं? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ