---विज्ञापन---

विनेश फोगाट की पीएम मोदी को दो टूक, कहा- जनता की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे मेरी तारीफ, देखें वीडियो

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के अलावा बीजेपी से कैप्टन योगेश बैरागी और JJP से अमरजीत ढांडा चुनाव मैदान में हैं।

Vinesh Phogat

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां जुलाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही महिला पहलवान अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। इसी बीच उन्होंने मीडिया में दिए अपने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। विनेश फोगाट ने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की, लेकिन वे ऐसा सिर्फ जनता की सहानुभूति लेने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिल में खिलाड़ियों के लिए सच्चा प्रेम नहीं है। वह सिर्फ अपनी ताकत दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह बहुत निराशाजनक था कि वैसे तो वह एथलीट्स से मिलते रहते हैं लेकिन जब हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे तो वे विदेशों में बयानबाजी कर रहे थे। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के अलावा बीजेपी से कैप्टन योगेश बैरागी और JJP से अमरजीत ढांडा चुनाव मैदान में हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2024 10:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola