Cricket News - 2026-05-14T213010.510

IPL 2026: MI से रिलीज हुए तो इस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, सामने आया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस का साथ आईपीएल 2026 के बाद से अलग हो सकता है. ऐसे में पांड्या किस टीम के साथ जाएंगे? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था. मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी थी, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में 5 बार खिताब जिताया था. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने लगातार 3 सीजन खराब प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या का साथ छोड़ सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या मुंबई से हटते हैं तो वह सीएसके में जा सकते हैं. हार्दिक और एमएस धोनी की नजदीकियां काफी ज्यादा हैं. ऐसे में सीएसके को भी एक अच्छे कप्तान की जरूरत है. इस लिहाज से वह सीएसके में जा सकते हैं. हार्दिक इससे पहले आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन भी बना चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ