kark-rashi-study-pandit-suresh-pandey

Video: 2025 में कर्क राशि पर बृहस्पति बरसाएंगे कृपा, जानें पढ़ाई-लिखाई में कैसा रहेगा इस राशि का समय

Kark Rashi 2025 Rashifal: साल 2025 में ग्रह गोचर के प्रभाव के कारण पढ़ाई-लिखाई में जहां कुछ लोगों को लाभ होगा, तो कुछ की परेशानी पहले के मुकाबले बढ़ सकती हैं। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं, कर्क राशि के लोगों की पढ़ाई-लिखाई के बार में कि उनका यह साल कैसा रहेगा, स्कालरशिप मिलेगा कि नहीं, पढ़ाई के लिए विदेश जा सकेंगे या नहीं?

Kark Rashi 2025 Rashifal: साल 2025 खगोलीय घटनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की अद्भुत हलचल के साथ बेहद खास रहने वाला है। सूर्य से लेकर शनि देव तक अपनी-अपनी चाल बदलेंगे, वक्री और मार्गी होंगे, और कई ग्रह उदय और अस्त भी होंगे। लेकिन सबसे अधिक असर बृहस्पति ग्रह का होगा। इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन इस साल कर्क राशि के जातकों की किस्मत पर सितारे कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रह गोचर के अनुसार, कर्क राशि के लिए यह साल इच्छाओं की पूर्ति और सपनों को साकार करने का समय हो सकता है। शनि देव की वक्री चाल और अन्य ग्रहों के विशेष संयोग कर्क जातकों को ऐसे अवसर देंगे, जिनकी उन्होंने लंबे समय से प्रतीक्षा की होगी। यह साल उन्हें सफलता, उन्नति और खुशियों से भरपूर अनुभव दे सकता है। कर्क राशि वालों के लिए यह साल न सिर्फ उनके सपनों को नई ऊंचाई देगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। सितारों की यह मेहरबानी उनकी मेहनत और सही निर्णयों से और भी अधिक फलदायी बन सकती है।

विज्ञापन

यदि आप कर्क राशि के जातक हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 2025 आपके जीवन में नई ऊर्जा, नए अवसर और ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है! इस वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए पढ़ाई-लिखाई के साल 2025 कैसा रहेगा और किस महीने उन्हें हानि हो सकती है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि कर्क राशि को स्कालरशिप कब मिलेगा, पढ़ाई के लिए विदेश जा सकेंगे कि नहीं तो तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ