Gorakhpur news

गोरखपुर में युवक ने एक ही दिन में रचाई 2 लड़कियों से शादी, पोल खुली तो उड़ गए होश!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी की है। युवक ने सुबह प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की और रात में घर वालों की पसंद की लड़की से शादी की।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी की है। पहले युवक ने सुबह अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की। उसके बाद रात में अपने घर वालों की पसंद की दुल्हन से शादी कर ली। तमाशा तो तब हुआ जब दूल्हे राजा की प्रेमिका को इस धोखे की भनक लग गई और वह फौरन उसके घर पहुंची। यह मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके का है।

विज्ञापन

दूल्हे के घर वालों ने प्रेमिका को घर से भगा दिया। जिसके बाद वह इंसाफ की गुहार पुलिस के पास पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि युवक और उसकी मुलाकात 4 साल पहले हुई थी, दोनों 4 साल से रिश्ते में हैं। उन्होंने पहले मंदिर में शादी की, इसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे थे। युवती ने बताया कि इस दौरान युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ