Ghulam Haider, Seema Haider, Sachin

Seema Haider को गंदी नजर से देखते हैं..,आंखें निकाल लूंगा! कोर्ट पहुंचा मामला 

Seema Haider: गुलाम हैदर ने सीमा के लिए कहा कि लोग आपको बुरी नजरों से देखते हैं। आपकी यह डांस की वीडियो गलत है। लोग आपको इज्जत की नजरों से नहीं देखते। उसने आगे कहा कि मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके पूर्व पति गुलाम हैदर की वजह से वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, गुलाम हैदर ने उन पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने सीमा की इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपको लगता है लोग आपके ठुमकों को देखकर आपको पंसद करते हैं? क्या आपको लगता है कि जिस तरह आप ठुमके लगा रही हैं वैसे ही मेरी बच्चियां भी ठुमके लगाएंगी?

विज्ञापन

वह सचिन के बच्चे नहीं है

गुलाम ने आगे सीमा के लिए कहा कि लोग आपको बुरी नजरों से देखते हैं। आपकी यह डांस की वीडियो गलत है। लोग आपको इज्जत की नजरों से नहीं देखते। उसने आगे कहा कि मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैंने अपनी बच्चियों की कस्टडी को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। मुझे यकीन है कि मैं सचिन को घसीटते हुए अदालत के दरवाजे तक ले जाऊंगा। वह बोला वह सचिन के बच्चे नहीं है, उनका बाप अभी जिंदा है, मैं उसकी (सचिन) आंखें नोंच लूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ