Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Amethi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी का सियासी पारा काफी हाई है। मतदाता घरों से निकलकर वोट डालने के लिए जा रहे हैं। इस बीच न्यूज 24 ने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर माहौल जानने का प्रयास किया।
अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की साख दांव पर लगी है, जबकि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वोट डालकर बूथ से निकले मतदाता रामचंद्र चौरसिया ने बताया कि अमेठी में तेजी से विकास हो रहा है। सरकार राशन, पेंशन और पैसे दे रही है। एक अन्य वोटर ने कहा कि इस बार अमेठी में कांटे की टक्कर है। जनता का मूड समझ में नहीं आ रहा है। दूसरे मतदाता ने केंद्र के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नौजवान इस वक्त बेरोजगार है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.