Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya

SP-BJP नेता की दोस्ती पर उठे सवाल, राजा भैया से भी है खास कनेक्शन

Gulshan Yadav connection with Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश का चुनाव संग्राम काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सपा नेता गुलशन यादव की बीजेपी प्रत्याशी संग तस्वीर वायरल हुई तो बीच में कुंडा के विधायक राजा भैया का नाम भी सामने आ गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

Gulshan Yadav and Raja Bhaiya: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सोनकर के साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा ने विनोद सोनकर को कौशांबी से टिकट दिया है। ऐसे में गुलशन यादव और विनोद सोनकर को साथ में देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

गुलशन यादव ने खुद इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए सभी खबरों को अफवाह करार दिया है। गुलशन यादव का कहना है कि वो विनोद सोनकर के अच्छे दोस्त हैं और वो हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे। बता दें कि गुलशन यादव को राजा भैया का करीबी माना जाता था। मगर दोनों में मतभेद होने के बाद गुलशन कुमार ने समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया और 2022 में राजा भैया के खिलाफ कुंडा से चुनाव भी लड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ