---विज्ञापन---

IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, RCB के खिलाड़ी को मिला ‘माही’ का तोहफा

IPL 2024 MS Dhoni Video: एमएस धोनी के आरसीबी के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए मैदान से चले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसके बाद अब धोनी का दिल छू लेने वाला दूसरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी आरसीबी के खिलाड़ी को खास तोहफा दे रहे हैं।

ipl 2024 ms dhoni Hand Shake Controversy dhoni new viedo rcb vs csk

IPL 2024 MS Dhoni Video: आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को लेकर एक कॉन्ट्रोवर्सी छिड़ी हुई है। दरअसल इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। जिसके बाद धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ जिसमे धोनी आरसीबी के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। वहीं अब धोनी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी सीएसके के ड्रेसिंग रूम में आरसीबी के खिलाड़ी मयंक डागर को उनके बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं।

मैच के बाद मयंक डागर धोनी से मिलने सीएसके के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे। लेकिन उससे पहले धोनी बिना हाथ मिलाए लौट गए थे, जिसके बाद ये वीडियो सामने आने से फैंस थोड़े हैरान भी है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि धोनी अपने जूनियर खिलाड़ियों का भी काफी सम्मान करते हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रायल्स को आखिरी 5 मैचों में क्यों नहीं मिली जीत? 3 बड़े कारण

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2024 05:04 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola