गौतम गंभीर अजीत अगरकर से बात करते हुए/ Image Source: ANI
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने दिए टीम इंडिया पर 5 बड़े अपडेट, रोहित-विराट को लेकर भी कही बड़ी बात

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम पर बात करते हुए 5 बड़े अपडेट दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Gautam Gambhir: भारतीय टी-20 टीम फिलहाल एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में है. वहीं, भारतीय वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. पहला मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी चुना गया है. रोहित और विराट की नजरें फिलहाल वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले गौतम गंभीर ने 5 बड़े अपडेट दिए हैं. उन्होंने कहा है कि रोहित-विराट के वनडे टीम में रहने से शुभमन गिल को फायदा मिलता है. मैदान के अंदर और बाहर गिल को इसका फायदा मिलता है.

इसके अलावा गौतम गंभीर ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर करना मुश्किल होता है. युवा कप्तान के लिए फैसला लेना ये और भी कठिन हो जाता है. वनडे में गिल के लिए कई चीजें मुश्किल रही हैं. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज की अहमियत बताई है और कहा है कि टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के आखिरी कुछ मुकाबलों से आराम दिया जा सकता है. ताकि वह टेस्ट क्रिकेट की तैयारी कर सकें.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ