IND-U19 vs AUS-U19

IND-U19 vs AUS-U19: इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के आगे चारों खाने चित ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने 2-0 से जीती सीरीज

IND-U19 vs AUS-U19: टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का धांसू प्रदर्शन दूसरे यूथ टेस्ट में भी जारी रहा. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को 7 विकेट से धूल चटाई. इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम भी कर लिया. हेनिल पटेल और खिलन ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया

IND-U19 vs AUS-U19: भारत की अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे यूथ टेस्ट में भी चारों खाने चित कर डाला. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन ही बना सकी. इसके जवाब में भारत ने 171 रन बनाते हुए 36 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का हाल और भी बेहाल रहा और पूरी टीम 116 रन बनाकर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 84 रन बनाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से हेनिल पटेल का प्रदर्शन उम्दा रहा. उन्होंने पहली और दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लेते हुए कुल 6 विकेट चटकाए. वहीं, खिलन पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. दूसरी इनिंग में भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने शानदार बैटिंग करते हुए 33 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस टेस्ट में पूरी तरह से खामोश रहा. पहली इनिंग में वह सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल सके. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ