anil vij video viral

'मैंने गोली चलाने का नहीं दिया आदेश, फिर भी...' हाथ जोड़कर किसानों से क्या बोले अनिल विज? देखें Video

Farmers Questions To Anil Vij : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस बचे दो चरणों की सीटों पर है। इस बीच हरियाणा के अंबाला में भाजपा नेता अनिल विज को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने उनका रास्ता रोक लिया।

Haryana Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता कड़ी धूप में रैली और जनसभा कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए निकले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने किसानों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था, मगर उस वक्त गृह मंत्री होने के नाते मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।

विज्ञापन

अंबाला के गांव पंजोखरा में भाजपा नेता अनिल विज बुधवार को चुनाव प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान किसानों ने रास्ता रोककर अनिल विज से सवाल पूछा कि किसने किसानों पर गोली चलाने का आदेश दिया था? इस पर पूर्व गृह मंत्री ने किसानों से हाथ जोड़कर कहा कि मैं उस समय प्रदेश का गृह मंत्री था, इसलिए जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता। भले ही किसी के आदेश पर गोली चली हो, लेकिन मैं इस घटना की जिम्मेदारी लेता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ