Team India

IND vs ENG: ओवल में ये 5 खिलाड़ी बने जीत के नायक, अंग्रेजों का गुरूर चकनाचूर

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में 6 रनों से हराया। टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए हारी हुई बाजी को पलट डाला।

IND vs ENG: टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ओवल में चमत्कार कर डाला। मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के चलते शुभमन गिल की सेना ने इंग्लिश टीम को 6 रनों से हराया। सिराज ने टेस्ट के आखिरी दिन कहर बरपाते हुए इंग्लिश टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से बराबर करने में सफल रही।

विज्ञापन

ओवल में मिली जीत के सबसे बड़े नायक मोहम्मद सिराज रहे। सिराज ने दूसरी पारी में 5 और मैच में कुल 9 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटी। उन्होंने पांचवें टेस्ट में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल सबसे बड़े हीरो रहे। यशस्वी ने दूसरी इनिंग में शतक ठोका, जिसके बूते टीम इंडिया स्कोर बोर्ड पर 396 रन लगाने में सफल रही। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ