Faridabad

Video: 'नमाज पढ़ने आता था मुजम्मिल…', फरीदाबाद में पुलिस के एक्शन पर क्या बोलीं इमाम की पत्नी?

Video: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने मिलकर एक अभियान को अंजाम दिया. इसमें एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है. इसमें कई डॉक्टरों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

Video: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी साजिश का खुलासा किया है. इस दौरान, डॉक्टर के घर पर छापेमारी की गई. जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. इनका कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है. इसी शक में डॉ. अदील अहमद राठेर को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद ही फरीदाबाद में मुजम्मिल को गिरफ्तार किया. इस मामले में एक इमाम की भी गिरफ्तारी हुई है. इस पर इमाम की पत्नी का बयान सामने आया है.

विज्ञापन

इमाम की पत्नी से जब पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आपके पति को क्यों पुलिस लेकर गई है? तो इस पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बारे में नहीं पता. इसके पहले कभी भी पुलिस हमारे पास नहीं आई.’ उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 साल से इमाम के साथ हैं. साथ ही इमाम की पत्नी ने ये भी बताया कि ‘मुजम्मिल रोज नमाज पढ़ने के लिए यहां आते थे.’ वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ