हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL के लिए क्यों फाफ डु प्लेसिस ने छोड़ा IPL का साथ? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान 

IPL 2026 Auction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 29 नवंबर को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2026 के ऑक्शन में नाम नहीं देने का फैसला किया. जिसका आधिकारिक ऐलान करते हुए फाफ ने बताया कि वो अगले पाकिस्तान सुपर लीग के सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. डु प्लेसिस के इस फैसले के पीछे का कारण अब सभी फैंस जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन
Faf Du Plessis

IPL 2026 Auction: आईपीएल में 4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 154 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 4773 रन बनाए हैं. इस दौरान डु प्लेसिस ने 39 अर्धशतक ठोके हैं. इस शानदार रिकॉर्ड को देखकर फैंस जानना चाहते हैं कि क्यों डु प्लेसिस ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है. 

फाफ डु प्लेसिस ने क्यों लिया ऐसा फैसला? 

आईपीएल के सुपरस्टार फाफ डु प्लेसिस ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था. जहां पर उनका प्रदर्शन बहुत ही औसत दर्जे का था. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 से पहले डु प्लेसिस को दिल्ली की टीम ने रिलीज कर दिया है. ऐसे में 41 वर्षीय इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को अहसास हो गया है कि वो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हो सकते हैं. ऐसे में वो अपनी स्थिति ऐसी नहीं चाहते थे, जिसके कारण ही उन्होंने सम्मानजनक रास्ता अपनाया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैच शुरू होते ही टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित-गिल के बाद राहुल भी हुए फेल 

विज्ञापन

इस फैसले के पीछे की ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs SA: Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी छूटे पीछे, रांची में हिटमैन का सुपरहिट शो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola