IND vs SA: मैच शुरू होते ही टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित-गिल के बाद राहुल भी हुए फेल 

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. जहां पर दोनों ही टीमें अपने नियमित कप्तान के बिना खेल रही हैं. इस मुकाबले के शुरू होते ही टीम इंडिया के नाम बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. दिग्गज रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद अब केएल राहुल भी इस रिकॉर्ड को बनने से रोक नहीं सके हैं.

IND vs SA Ranchi ODI

IND vs SA Ranchi ODI

IND vs SA: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा के बजाय एडेन मार्करम करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल की जगह केएल राहुल के हाथों में है. दोनों ही कार्यवाहक कप्तान टॉस के लिए उतरे तो मैच में टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया.

विज्ञापन

टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

वनडे फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को मिलाकर लगातार 19 वनडे मैचों में टॉस हारी है. ये सिलसिला वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से शुरू हुआ था, जोकि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में कप्तानी संभाली है. वैसे तो ओवरऑल ही टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में बहुत ज्यादा टॉस हार रही है. इस वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया तीसरा मैच खेल रही है. तीनों ही मैचों में 3 अलग-अलग कप्तान रहे हैं और सभी टॉस हारे हैं. पहले टेस्ट में गिल तो वहीं दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने कप्तानी की थी.

विज्ञापन

टॉस हारने का टीम इंडिया को हो रहा है नुकसान 

भारतीय टीम लगातार तीनों ही फॉर्मेट में टॉस हार रही है. वनडे और टेस्ट मैचों में तो टॉस हारने का बहुत ज्यादा नुकसान भी झेलना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज टीम इंडिया 2-1 से हार गई थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से शर्मनाक हार हाल में ही मिली है. ऐसे में टीम इंडिया अब ये टॉस हारने का सिलसिला जल्द ही खत्म करना होगा. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ