exit poll 2024

Exit Poll 2024: इन राज्यों के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

Exit Poll loksabha eletion 2024: न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis के अनुसार देशभर में एनडीए को 400±15 इंडिया गठबंधन को 107±11 और अन्य को अन्य को 29 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ें कह रहे हैं कि इस बार बीजेपी को पश्चिमी बंगाल में कुछ सीटों की बढ़त मिलेगी।

Exit Poll loksabha eletion 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान 1 जून को खत्म हो गया, 4 जून को मतगणना होगी। देर शाम एग्जिट पोल के आंकड़ें आने शुरू हो गए। न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis के अनुसार देशभर में एनडीए को 400±15 इंडिया गठबंधन को 107±11 और अन्य को अन्य को 29 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में कई राज्यों के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। जैसे पश्चिमी बंगाल में इस बार बीजेपी को फायदा होता दिखाई पड़ रहा है। यहां एग्जिट पोल में बीजेपी को 24±5 कांग्रेस को 1±1 टीएमसी को TMC 17±5 और अन्य को शून्य सीट मिलेंगी। इस बार बीजेपी को 2019 के चुनाव से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह राजस्थान में इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव से नुकसान होता दिख रहा है। न्‍यूज24 टुडेज चाणक्या लोकसभा Analysis के अनुसार यहां बीजेपी को 22±3, कांग्रेस को 2±2 और अन्य को 1±1 सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ