
Video: Dharmendra की कौन-सी खूबियां एक्स पति Bharat Takhtani में देखती थीं बेटी Esha Deol
Esha Deol, Bharat Takhtani: अपने एक्स पति में ईशा देओल को नजर आती थी अपने पिता की खूबियां, लेकिन फिर भी टूट गई 11 साल की शादी।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Esha Deol, Bharat Takhtani: हाल ही में ईशा देओल और उनके पति भरत ने अपने ऑफिशियली अलग होने की अनाउंसमेंट की है। जब से लोगों ने इस खबर को सुना है, तबसे ईशा के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ईशा और भरत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की शादी 11 साल बाद टूट गई है।
बता दें कि अपने पति में ईशा अपने पिता के जैसी खूबियों को देखती थी, लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस की शादी नहीं चल सकी और अब वो अपने पति से अलग हो रही है। अलग होने की अनाउसमेंट के बाद से ही ये एक्स कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। ईशा और भरत के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। हालांकि दोनों की शादी टूटने की कई वजहें लोगों के बीच चर्चा में हैं, लेकिन एक्स कपल ने आपसी सहमित से अपने अलग होने का फैसला किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: