---विज्ञापन---

‘400 पार नारे से हुआ नुकसान…’ Eknath Shinde के बयान से राजनीतिक हलचल तेज

Eknath Shinde on BJP 400+ Slogan: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने 'अबकी बार 400' पार का नारा दिया था। हालांकि इसी नारे को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

Eknath Shinde
---विज्ञापन---

Eknath Shinde on BJP 400+ Slogan: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अजीत पवार के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। हाल ही में एक बैठक के दौरान एकनाथ शिंदे का कहना है कि 400 पार वाले नारे से NDA को काफी नुकसान हुआ है। इससे जनता में गलत संदेश गया। लोगों को लगा कि 400 से ज्यादा सीटें लाने के बाद NDA संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसे कदम उठा सकती है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष द्वारा झूठी कहानी गढ़े जाने के कारण हमें कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ। शिंदे के इस बयान को महाराष्ट्र के आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा सकता है। बता दें कि इसी साल अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। तो महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल समझने के लिए देखें ये वीडियो…

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 12, 2024 09:18 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola