ind vs - 2024-09-15T205530.535
विज्ञापन

Video: टीम इंडिया को मिला दूसरा 'बुमराह', मचाया Duleep Trophy 2024 में तहलका

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में इस बार युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में भी युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इसी कड़ी में एक और नए तेज गेंदबाज का नाम जुड़ गया है।

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हरियाणा में जन्मे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने धमाल मचा दिया है। अनंतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर इंडिया सी के लिए खेलते हुए उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ आठ विकेट हासिल किए हैं। पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। इसी के साथ वो दलीप ट्रॉफी के मैच में आठ विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा देबाशीष मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) कर चुके हैं।

अंशुल कंबोज ने मैच में नारायण जगदीसन,मुशीर खान,सरफराज खान रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था।इसके अलावा उन्होंने राहुल चाहर, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार को अपना शिकार बनाया। इस मैच से पहले उन्होंने अपने पिछले 14 प्रथम श्रेणी मैचों में एक पारी में तीन से अधिक विकेट नहीं लिए थे। इस साल उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। आईपीएल में डेब्यू करने इ पहले उन्होंने 9 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के लिए तीन मैच खेलें हैं और दो विकेट लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ