Diwali 2025 Upay

Video: दिवाली पर तुला राशिवाले करें ये उपाय, रोग-दुख और दरिद्रता होगी दूर

Diwali 2025 Upay: धार्मिक दृष्टि से दिवाली का दिन खास होता है क्योंकि इस दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपायों को करके धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के दाता भगवान गणेश को खुश किया जा सकता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको रोग-दुख और दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए दिवाली पर तुला राशि के जातकों द्वारा करने वाले अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं.

Diwali 2025 Upay: साल 2025 में दिवाली का महापर्व 20 अक्टूबर, वार सोमवार को मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेषतौर पर पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. कहा जाता है कि जिन लोगों के ऊपर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता है. प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है. यहां तक कि आर्थिक संकट और खराब सेहत का भी सामना नहीं करना पड़ता है.

विज्ञापन

बता दें कि पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपाय करके भी भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को खुश किया जाता है. खासकर, अपनी राशि के अनुसार उपाय करने लाभदायक होते हैं. इससे फल बहुत जल्दी मिलता है. जैसे कि इस दिवाली पर तुला राशिवालों के लिए अपने घर में श्रीयंत्र की स्थापना करना शुभ रहेगा. इससे न सिर्फ इन्हें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, बल्कि रोग, दुख और दरिद्रता से भी मुक्ति मिल सकती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि घर में कैसे श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ