Dhanteras 2025 Daan: आज 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ ही दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है. धनतेरस पर भगवान कुबेर, धनवंतरी जी और मां लक्ष्मी की पूजा तो की जाती ही है. साथ ही सोने-चांदी से बनी चीजें, धनिया, नमक, झाड़ू, तेल, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति और यंत्र आदि खरीदने का भी खास महत्व है. इसके अलावा दान करने से भी विशेष लाभ होता है.
धनतेरस के दिन चांदी का दान करने से जीवन में बड़ी सफलता मिलती है और लाभ होता है, जबकि कपड़ों का दान करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. मान्यता है कि जो लोग धनतेरस पर घी का दान करते हैं, उन्हें सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज धनतेरस पर पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए किस चीज का दान करना शुभ रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.