Congress Will Support AAP In Delhi MCD Election 2024
विज्ञापन

Delhi Mayor Election 2024: Congress ने क्यों दिया AAP को समर्थन, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Delhi MCD Election: देश के बाकी हिस्सों समेत नई दिल्ली में भी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां मेयर का चुनाव होना है। इसके करीब 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव में पहले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ हैं और अब कांग्रेस ने मेयर चुनाव में भी आप को समर्थन देने का फैसला किया है। चर्चा है कि कांग्रेस ने यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया है। इस वीडियो में समझिए कांग्रेस के इस कदम के सियासी मायने क्या हैं।

Congress Supporting AAP in Delhi MCD Election : देश में एक और लोकसभा चुनाव चल रहे हैं तो दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेयर के लिए चुनाव भी होने वाले हैं। 26 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी ने अपनी ओर से कई शर्त भी नहीं रखी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इसमें कांग्रेस का क्या फायदा है और उसके इस कदम का सियासी मतलब क्या है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज का कहना है कि आप ने मेयर चुनाव के लिए हमसे समर्थन मांगा था। इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं ने बैठक की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से न तो स्टैंडिंग कमेटी गठित की गई है न ही कोई और ही काम हुआ है। इस वजह से दिल्ली में विकास का काम रुका है। हम चाहते हैं ऐसा न हो इसीलिए हमने आप को समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें कि नई दिल्ली में इसी साल विधानसभा चुनाव का आयोजन भी होना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ