arvind Kejriwal

'कौन होगा उनके जैसा सामान्य आदमी, जिसकी शर्ट भी पैंट के बाहर रहती है', केजरीवाल के वकील ने क्यों दी ये दलील?

Delhi Liquor Scam : दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत छूट की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान सीएम केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील पेश की और कहा कि वे जनता के सेवक हैं। केजरीवाल सामान्य इंसान हैं।

Delhi Liquor Scam : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा जारी समन को सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्पेशल अदालत में चुनौती दी। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की है। इस दौरान ईडी और केजरीवाल के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वकील रमेश गुप्ता ने अदालत में दलील पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता का सेवक होता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसा आम आदमी कौन होगा, जिन्होंने न तो कभी सूट पहना और न ही कभी जूते। वे दिन में तीन बार कपड़े नहीं बदलते हैं। शर्ट भी जो पहनते हैं, वो पैंट से बाहर रहती है। वे एक सामान्य इंसान हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होकर अदालत से कहा था कि वे 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ