AAP Candidate Meeting Kejriwal House
विज्ञापन

नतीजों से पहले केजरीवाल ने बुलाई बैठक, 2 उम्मीदवार नहीं पहुंचे

AAP MLA Bribery Allegations: दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले राजधानी में आप और बीजेपी एक-दूसरे पर जमकर हमलावर है। आप ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। इस बीच केजरीवाल ने घर पर 70 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल यानी 8 फरवरी को जारी होंगे। इस बीच दिल्ली में जमकर सियासत हो रही है। केजरीवाल ने दावा कि उनके उम्मीदवारों और विधायकों को फोन पर 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को टूट से बचाने के लिए सभी 70 कैंडिडेट्स की बैठक बुलाई थी। जिसमें राखी बिड़लान और सौरभ भारद्वाज केजरीवाल के घर नहीं पहुंचे। सौरभ भारद्वाज दिल्ली से बाहर होने के कारण बैठक में नहीं आए।

इस बीच बीजेपी ने आप के आरोपों की जांच के लिए एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा। भाजपा ने लेटर में लिखा कि आप नेता बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे में एलजी ने बीजेपी की मांग पर एसीबी की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद एसीबी की एक टीम जांच के लिए केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए रवाना हो गई है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ