कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची।

Congress ने 16 और उम्मीदवार उतारे, चंडीगढ़ से पवन बंसल का टिकट कटा; मनीष तिवारी लड़ेंगे

Congress New Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 16 और उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने ओडिशा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए कैंडिडेट्स का एलान किया है। वहीं, चंडीगढ़ से 4 बार के सांसद रहे पवन बंसल का टिकट काट दिया गया है।

Congress New Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 16 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने ओडिशा की 9, गुजरात की 4 और हिमाचल प्रदेश की चर्चित सीट मंडी समेत 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चंडीगढ़ से पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का टिकट काट दिया गया है। मनीष तिवारी यहां से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वे पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद हैं। उनकी सीट के लिए भी कैंडिडेट घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब वे चंडीगढ़ में अपनी सियासी जमीन तैयार करेंगे। वे लुधियाना से भी सांसद रह चुके हैं। भाजपा ने भी इस बार मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। यहां से संजय टंडन को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने कहां से और किसे उम्मीदवार घोषित किया है। जानने के लिए देखिए ये रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ