
खाटू श्याम नगर पालिका में 1 वोट से कांग्रेस ने बीजेपी को दी मात, हाई कोर्ट ने कराया चुनाव
Written By Varsha Sikri

Written By Varsha Sikri
देश-दुनिया में मशहूर खाटू श्याम बाबा की नगरपालिका में BJP सिर्फ एक वोट से हार गई और कांग्रेस जीत गई. कांग्रेस समर्थक इसे बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहे हैं, जबकि BJP में सन्नाटा पसरा है. आपको बता दें कि ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. दरअसल, खाटू श्याम नगरपालिका में 21 सितंबर को चुनाव हुए थे. पार्षदों को अपना चेयरमैन चुनना था. नगरपालिका में 20 पार्षद हैं और इन 20 पार्षदों को वोट डालना था. 21 तारीख को 20 में से 19 पार्षदों ने वोट डाले, लेकिन एक पार्षद वोट डालने नहीं पहुंचीं. उसके बाद बैलेट बॉक्स को सील करके सुरक्षित जगह पर रख दिया गया. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जो 19 वोट पहले ही डाले जा चुके हैं, उनकी गिनती की जाए और यह गिनती कड़ी निगरानी और CCTV की देखरेख में होनी चाहिए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: