Saurav Das.jpg

Video: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के घर में क्यों घुसे यूट्यूबर्स? दिल्ली पुलिस को धमकी-मानहानि की शिकायत

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने शिकायत में उनकी गैर-मौजूदगी में घर में जबरन घुसपैठ करने, धमकी देने, मानहानि और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के घर में उनकी अनुपस्थिति में कुछ यूट्यूबर्स अजबरन घुस गए और वीडियो बनाए. सौरव ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर घुसपैठ, मानहानि और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं. सौरव ने पुलिस को शिकायत दी है कि कुछ यूट्यूबर्स कैमरे लेकर उनके घर में घुस गए और वीडियो बनाकर पब्लिक कर दिए. उनकी इस हरकत से घरवाले काफी परेशान हुए, क्योंकि उनकी निजी जिंदगी में दखल दिया गया है.

विज्ञापन

सौरव ने घर पर हमला होने की आशंका जताई

सौरव दास ने पुलिस को दी शिकायत में इसे न केवल निजी जीवन में दखल कहा, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बताया. सौरव ने आशंका जताई है कि उनके घर पर असामाजिक तत्व हमला कर सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो वे यूट्यूबर्स और उनके साथ आए लोग सीधे जिम्मेदार होंगे. सौरव दास ने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वह शिकायत पर एक्शन लेकर यूट्यूबर्स के खिलाफ एक्शन ले, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके.

विज्ञापन

देखें News 24 की ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट और जानें क्या है मामला?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ