Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade Targets Congress

महिलाओं को 1 लाख रुपये देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर छत्तीसगढ़ मंत्री का तंज, बोली- पूरे नहीं होते इनके वादे

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade Targets Congress: छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं को 1 लाख रुपये देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस सरकार कभी अपने वादे पूरे नहीं करती है। 

Chhattisgarh Minister Lakshmi Rajwade Targets Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रचार बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए अब बस 2 दिन बचे हैं। ऐसे में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले सूरजपुर के भैयाथान में ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए अभिनंदन रैली निकाली गई। इस अभिनंदन रैली में प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रदेश में महतारी वंदन योजना के वादे को 3 महीने के अंदर पूरा किया गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी राजवाड़े ने साल में महिलाओं को 1 लाख रुपये देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस सरकार कभी अपने वादे पूरे नहीं करती है। उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ