
Bastar में टूटी नक्सलियों की कमर, तीन माह में मुठभेड़ में मारे गए 50 से ज्यादा नक्सली
Chhattisgarh 50 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 50 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra
Chhattisgarh 50 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव से पहले हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 50 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। इन आंकड़ों की पुष्टि खुद नक्सल संगठन ने दी है। इसके साथ ही बस्तर आईजी ने भी नक्सलियों को मारने की बात कही है। वहीं माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी के मध्य रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता प्रताप ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है। इस प्रेस नोट में साफ बताया गया है कि 3 महीनों में पुलिस के साथ हुए विभिन्न मुठभेड़ों में कुल 50 नक्सलियों के मारे गए हैं। वहीं इन मुठभेड़ों को लेकर 15 अप्रैल को बंद बुलाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: