mohammed siraj
विज्ञापन

Champions Trophy: 'नंबर वन' होकर भी टीम से बाहर हुए Mohammed Siraj, देखें आंकड़े

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि उनका टीम में ना चुना जाना क्योंकि चौंकाता है।

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 मेंबर वाली टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में बॉलिंग अटैक की अगुवाई करने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह टीम में युवा पेसर अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है, जिन्होंने अपने करियर में अब तक सिर्फ आठ मैच खेले हैं।

बात करें सिराज की तो उन्होंने अपने करियर में 44 वनडे खेले हैं और इसमें 71 विकेट चटकाए हैं। वो पिछले तीन सालों में इस फॉर्मेट में भारत के बेस्ट तेज गेंदबाज रहे हैं। सिराज ने 2023 में टीम के एशिया कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 21 रन देकर छह विकेट झटके थे।

Advertisment

उनके इस प्रदर्शन के दम पर टीम को एकतरफा जीत हासिल हुई थी। सिर्फ यही नहीं, इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी 14 विकेट झटके थे। उन्होंने साल 2022 से वनडे में अपने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 71 विकेट झटके, लेकिन इसके बाद भी उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में मौका नहीं मिला।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ