Champions Trophy 2025
विज्ञापन

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी में होंगे नए नियम, कैसे सेमीफाइनल-फाइनल में पहुंचेगी टीमें?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। वहीं इस बार कुछ नए नियम भी देखने को मिलने वाले हैं।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के हाथों में है। 19 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। जबकि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में नए नियम होने वाले हैं। नए नियम के हिसाब से टीमें इस बार सेमीफाइनल और फिर फाइनल में जाएंगी।

दरअसल इस बार टूर्नामेंट में 8 टीम हिस्सा ले रही है। इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुपों में रखा गया है। सेमीफाइनल में 4 टीमें जगह बनाएंगी। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में आएंगी। अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सभी टीमों को 3-3 लीग मैच खेलने के लिए मिलेंगे।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ