Budget Session 2024 Nirmala Sitharaman Economic Survey 2024

Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र से आम आदमी को क्या मिलेगा? राजीव रंजन से समझें

Economic Survey 2024: संसद के बजट सत्र का आज आगाज हो गया। सत्र के पहले दिन आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक सेहत को दर्शाने वाला बिल आर्थिक सर्वे पेश किया। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान नीट मामले को लेकर जमकर बहस देखने को मिली।

Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र का आगाज आज यानी 22 जुलाई को चुका है। नीट मामले को पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अखिलेश यादव के बीच जमकर तकरार देखने को मिली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वे पेश किया। बजट सत्र से पहले देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे हमेशा चर्चा में रहा करते थे। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा, नीट पेपर लीक, विशेष राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे सर्वदलीय बैठक में उठाए गए। इस पर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि इस बार देश नरेंद्र मोदी की गठबंधन सरकार का पहला बजट देखेगा।

विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने अपने-अपने राज्य से जुड़े मुद्दे उठाए। जैसे सपा के रामगोपाल यादव ने नेमप्लेट के मुद्दे को लेकर बात की। वहीं जेडीयू और बीजेडी ने बिहार और ओडिशा के विशेष राज्य के मांग की बात बैठक में रखी। ऐसे में सभी दलों ने क्षेत्रीय मुद्दे ही उठाए। वहीं कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के मुद्दे को उठाया। देखें ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ