Border Gavaskar Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया का बड़ा वाला बयान, टीम इंडिया 'चौकस'

Border Gavaskar Trophy 2024-25: नवंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। जिसमें पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।

IND vs AUS

Border Gavaskar Trophy 2024-25: नवंबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इस सीरीज में दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होने वाली है। इसको लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान हो चुका है। वहीं अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है।

कमिंस का कहना है कि उनका लक्ष्य इस सीरीज में हर हाल में टीम इंडिया को हराना है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी चीज है, जिसे मैं पूरा करना चाहता हूं। खासतौर पर घर जीतना। दरअसल पिछले 10 साल से ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हरा नहीं पाया है। दो बार टीम इंडिया कंगारूओं को उनके घर पर हरा चुकी है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ