CM Nitish Kumar Meets Tejashwi Yadav
विज्ञापन

Tejashwi Yadav से मिले CM Nitish Kumar, क्या बिहार में फिर होगा खेला?

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में मुलाकात की। यह मुलाकात सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर थी लेकिन सियासी अफवाह फैल गई है कि वे एक बार फिर पाला बदल सकते हैं।

CM Nitish Kumar Meets Tejashwi Yadav: बिहार में त्यागी और चौधरी कांड के बाद से ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर राजनीति करवट बदल सकती है। खबर है कि पटना स्थित सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हुई थी। क्योंकि सूचना आयुक्त की नियुक्ति वाली कमेटी में नेता प्रतिपक्ष भी शामिल होते हैं। ऐसे में नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात पर पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी बयार बह रही है। वहीं इस मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सीएम से आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर बात हुई है।

बता दें कि जेडीयू से कुछ दिन पहले प्रवक्ता केसी त्यागी ने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इधर दिल्ली और पटना के सूत्रों की मानें तो बीजेपी केसी त्यागी के गठबंधन सरकार के निर्णयों के खिलाफ बोलने को लेकर नाराज थी। इसके अलावा अशोक चौधरी के बयान के बाद भी दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए थे।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ