हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 15 साल काम नहीं हुआ…लौंडा नाच हुआ, बिहार विधानसभा में लालू यादव पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा हमला

Samrat Chaudhary attack On Lalu Prasad yadav : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। उनका कहना है कि लालू यादव के राज में राज्य में 15 साल काम नहीं हुआ, सिर्फ लौंडा नाच हो रहा था।

विज्ञापन

Samrat Chaudhary attack On Lalu Prasad yadav : बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है, सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बउआ (बच्चा) बताते हुए कहा कि उन्हें जो भी लिखकर दिया जाता है, वो उसे पढ़ते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा, तेजस्वी को नहीं पता कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के बारे में क्या बात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश उनसे चार गुना ज्यादा काम कर सकते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 तक यदि काम हुआ होता तो आज बिहार में नीतीश जी को काम करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि 15 साल तक काम ही नहीं हुआ सिर्फ नाच गाना और लौंडा का नाच होता रहा। लालू के राज्य में विकास की कोई बात नहीं हो रही थी। बिहार में विकास की चर्चा भी नहीं होती।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola