Bigg Boss OTT 3

Video: Bigg Boss OTT 3 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट फेवरेट? कौन होना चाहिए बेघर, जानें क्या कहते हैं फैंस?

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। शो को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अब दिल्ली की पब्लिक बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रही है वो भी जानते हैं।

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ को इस बार दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मेकर्स ने सभी वायरल लोगों को शो में लाकर फैंस को शो देखने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं, हर दिन शो में लड़ाई- झगड़े में हो रहे हैं जो फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। इसी बीच न्यूज 24 ने दिल्ली की जनता से उनकी राय ली और जाना कि आखिर उनके दिल में कौन-सा कंटेस्टेंट उतर रहा है। ऐसे में जो जवाब हमें मिले वो हैरान कर देने वाले हैं।

विज्ञापन

ज्यादातर लोग डिमांड कर रहे हैं कि शो में ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को लाना चाहिए। फैंस उन्हें शो में देखने की डिमांड कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली की जनता एल्विश के बेस्ट फ्रेंड लव कटारिया को सपोर्ट कर रही है। लग रहा है जैसे दिल्ली की जनता के दिल में हरियाणा का मुंडा बसा हुआ है। सभी चाहते हैं कि इस बार ट्रॉफी लव के हाथ लगे। उनके अलावा वायरल वड़ा पाव गर्ल यानी चन्द्रिका गेरा दीक्षित की फैन फॉलोइंग भी देखने को मिली। दीपक चौरसिया के फैंस भी कम नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ