दशक के सबसे सफल बल्लेबाज बने बाबर आजम, 9000 रनों का आंकड़ा पार

बाबर आजम ने वो कर दिखाया है, जो इस दशक में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. उन्होंने अपने नाम बड़ा माइलस्टोन दर्ज कर लिया है, जिसे पूरी दुनिया याद रखेगी.

Cricket News - 2026-05-17T185013.229
1 / 6

बाबर आजम इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में खेले गई पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने पेशावर जाल्मी की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया था. उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन भी बनी थी. बाबर इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं. इस मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया.  

विज्ञापन

बाबर की शानदार बल्लेबाजी

बाबर की शानदार बल्लेबाजी2 / 6

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की और 84 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके अपने नाम किए. ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के कप्तान को लेकर आई बड़ी फिटनेस अपडेट, जानिए कब करेंगे वापसी

विज्ञापन

बाबर का बड़ा कारनामा

बाबर का बड़ा कारनामा3 / 6

हालांकि 39.4 ओवर में बाबर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपना शिकार बना लिया. इसी के साथ बाबर आजम ने इस दशक में अपने 9 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बने हैं. ये भी पढ़ें: ‘एक भी बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 200 के पार नहीं’ हार के बाद GT को किसने लगाई लताड़?

पीएसएल में बनाए सबसे ज्यादा रन

पीएसएल में बनाए सबसे ज्यादा रन4 / 6

हालांकि बाबर आजम पिछले कुछ महीनों से खराब फॉर्म में थे. लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर फॉर्म में वापसी कर ली है. इस लीग में उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए. बाबर ने 11 पारियों में 73.50 की औसत के साथ 588 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

ऐसा रहा बाबर का करियर

ऐसा रहा बाबर का करियर5 / 6

बाबर ने अब तक पाकिस्तान के लिए 161 टेस्ट मैचों में 42.38 की औसत के साथ 4366 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 30 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

वनडे और टी-20 में भी शानदार आंकड़े

वनडे और टी-20 में भी शानदार आंकड़े6 / 6

इसके अलावा 140 वनडे मैचों में बाबर ने 53.72 की औसत के साथ 6501 रन बनाए हैं. उन्होंने 20 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 145 टी-20 मैच में उन्होंने 38.94 की औसत के साथ 4596 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 39 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन