Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से माइक छीनने का वीडियो सामने आया है। शनिवार को यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है। जब कन्हैया कुमार के साथ यह वाकया हुआ उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। वायरल वीडियो के अनुसार मंच पर खड़े कन्हैया कुमार इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अभी उन्होंने नारे लगाना शुरू की किया था कि उनसे पास एक शख्स आए और उनसे माइक छोड़ने को कहा। बताया जा रहा है कि उन्हें माइक से हटाने वाले स्थानीय एमएलसी समीर सिंह हैं। कन्हैया कुमार ने पहले तो तल्ख लहजे में समीर सिंह का विरोध किया। हालांकि इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर चुपचाप बैठ गए। उनके हटने के बाद समीर सिंह ने मंच का संबंधोन शुरू किया। बोलते हुए एक बार कन्हैया की तरफ देखा भी फिर आगे की सभा संचालन करने लगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता के चेहरे पर हमेशा रहती है मुस्कान
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मन में मोहब्बत की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि कितनी भी टेंशन हो, परेशानी हो कांग्रेस कार्यकर्ता कभी गुस्से में नहीं आता। लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता हमेशा गुस्से में रहते हैं। उनका कहना था कि बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। इसी नफरत को खत्म करने के लिए उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
21 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines