BCCI Review Meeting: मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में गुरुवार, 3 सितंबर को हुई अहम रिव्यू मीटिंग में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की फिटनेस और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई. इस बैठक में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर समेत कई अहम अधिकारी मौजूद रहे. इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य से लेकर कोच, सिलेक्टर और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. आइए आपको बताते हैं बीसीसीआई रिव्यू मीटिंग के 6 सबसे बड़ी बातें क्या रहीं.

BCC रिव्यू मीटिंग की 6 बड़ी बातें

सबसे पहली बात पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्ण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया गया है. फिलहाल हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर किसी नए पदाधिकारी की नियुक्ति का प्लान नहीं है. दूसरी अहम बात यह रही कि टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद हेड कोच बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. गंभीर अपने पद पर बने रहेंगे. वहीं, इस मीटिंग के बाद BCCI ने साफ किया कि रोहित शर्मा के संन्यास या 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनके भविष्य को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है. रोहित को खराब प्रदर्शन करने के बाद ही टीम से बाहर किया जाएगा.

---विज्ञापन---

वहीं, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट और पद को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई. उनके हटने की खबरों को भी फिलहाल विराम मिल गया है. बैठक में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने और फिटनेस के बाद टीम में वापसी की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और मेडिकल सिस्टम की समीक्षा भी की जाएगी. इसके अलावा, इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर मिली हार पर रिव्यू लिया गया. कप्तान और कोच से टीम की कमियों तथा भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. BCCI ने साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE

---विज्ञापन---