Women’s Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE

वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत देखने को मिली है. टीम ने दो मैचों में बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत की टक्कर पाकिस्तान से होने वाली है. हरमनप्रीत कौर की टीम पाक को भी पटखनी देना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों का मैच कब और कहां लाइव आएगा.

IND vs Pak
1 / 6
भारत और पाकिस्तान के बीच होगा तगड़ा मुकाबला (Image: Instagram/indiancricketteam)

India vs Pakistan:  दुबई में इस समय में वुमेंस एशिया कप चल रहा है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में दमदार जीत हासिल की है. टीम इंडिया बेहतर नेट रन रेट और 4 अंक साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारत का मुकाबला अब पाकिस्तान के साथ होगा. दोनों के बीच हमेशा बड़ा मैच होता है. हालांकि टीम इंडिया हर बार पाकिस्तान के ऊपर भारी पड़ी है. अंक तालिका में भारत टॉप पर चल रहा है. वहीं पाकिस्तान भी दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी. ग्रुप-A में भारत के साथ पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग की टीम है. भारतीय टीम एक बार फिर पाक के खिलाफ शानदार जीत अर्जित करना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं कि भारत और पाक के बीच मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब-कहां देखें मुकाबला?

कब-कहां देखें मुकाबला?2 / 6

टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. ये मैच 5 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. आधे घंटे पहले टॉस हो जाएगा. मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर लाइव आएगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. दुबई की पिच पर अभी तक भारतीय टीम ने स्पिनर्स ने जबरदस्त गेंदबाजी की है. दोनों मैचों में स्पिनर्स ने गजब की गेंदबाजी की थी. उनकी बदौलत ही टीम को बड़ी जीत मिली. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

भारत ने थाईलैंड को धोया

भारत ने थाईलैंड को धोया3 / 6

भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को हराया था. टीम इंडिया ने 94 रनों से शानदार जीत हासिल की. भारत के गेंदबाजों ने थाईलैंड की टीम को  65 रन पर ढेर कर दिया था. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाए थे. इस मुकाबले में शेफाली के अलावा अन्य बल्लेबाजों का खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था. (Image: Instagram/indiancricketteam)

दूसरे मैच में धमाकेदार जीत

दूसरे मैच में धमाकेदार जीत4 / 6

भारत ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में हांगकांग के ऊपर भी जबरदस्त जीत हासिल की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 193 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की टीम 56 रनों पर ऑलआउट हो गई. दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर अपनी स्पिन से वाहवाही लूटी. उन्होंने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट चटकाए. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

स्मृति मंधाना का शानदार शतक

स्मृति मंधाना का शानदार शतक5 / 6

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 64 गेंदो का सामना किया. अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 14 चौके लगाए. इस शतक के साथ मंधाना ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वो अब इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने भारतीय दिग्गज मिताजी राज के रिकॉर्ड को तोड़ा. इसके अलावा मंधाना इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनके नाम 18 शतक हो गए हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)

भारत और पाकिस्तान के आंकड़े

भारत और पाकिस्तान के आंकड़े6 / 6

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 मैच हुए हैं. भारत ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है. पाकिस्तान ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने भारत को अंतिम बार 7 अक्टूबर 2022 को हराया था. आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया का पलड़ा बहुत भारी है. वैसे भी मौजूदा समय में टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. इस लिहाज से कहा जा सकता है कि भारत की जीत के आसार बहुत ज्यादा हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन