IPL 2025:  आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 28 सितंबर को आगामी मेगा ऑक्शन से पहले अपने नियम में कई बदलाव किए हैं। मेगा ऑक्शन की नीलामी से पहले अब सभी फ्रेंचाइजियां 10 नए नियम को फॉलो करेंगे। जिसमें 5 खिलाड़ियों के रिटेन के अलावा 1 आरटीएम कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें 1 आरटीएम कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये सभी फ्रेंचाइजी के लिए बढ़ाया गया है। यानी अब 120 करोड़ रुपये सभी टीमों के पर्स में होंगे। वहीं विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में नाम देने के बाद आईपीएल नहीं खेलता है तो उस खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा दिया जाएगा। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मैच फीस मिलेगी। प्रत्येक खिलाड़ी को अब 7.75 लाख मैच भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं। ये भी पढ़ें:- महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की किरकिरी, इस टीम ने दिखाए ‘दिन में तारे’