Awadhesh Prasad
विज्ञापन

Video: 'मिल्कीपुर को 55 हजार वोटों से जीतेंगे', अयोध्या सांसद ने CM योगी को दी चुनौती

Awadhesh Prasad Exclusive Interview On Milkipur By Election : अयोध्या के मिल्कीपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर बड़ी चुनौती दी।

Awadhesh Prasad Exclusive Interview On Milkipur By Election : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर भाजपा नेता और पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने हाई कोर्ट में अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली। अब चुनाव आयोग मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है। इस बीच अयोध्या (फैजाबाद) के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने News24 से विशेष बातचीत में बड़ा बयान दिया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर में जल्द से जल्द उपचुनाव कराया जाए। अब तक तो उपचुनाव हो जाना चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) डर गई है। बीजेपी तब डरी, जब जनता ने अयोध्या सीट से उन्हें जिताया था। पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम ने फैजाबाद में रैलियां की थीं। बाबा गोरखनाथ को उसी समय रिट वापस ले लेनी चाहिए थी, जब वे सांसद बने थे, लेकिन उन्होंने अब जाकर याचिका वापस ली।

Advertisment

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि जनता उनके बेटे अजीत प्रसाद को जिताने के लिए तैयार है। भाजपा ने मिल्कीपुर चुनाव को राष्ट्रीय चुनाव बना दिया है। सीएम योगी समेत कई मंत्री मिल्कीपुर में डटे हुए हैं। उन्होंने ECI से तत्काल चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अजित प्रसाद 55 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ