Awadh Qjha

Video: अवध ओझा ने क्यों जॉइन की AAP? राजनीति में कदम रखने का बताया मकसद

Awadh Ojha In Politics : आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा सोमवार को ‘आप’ के हो गए। उन्होंने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आप जॉइन की। आइए जानते हैं कि अवध ओझा का राजनीति में कदम रखने का क्या मकसद है?

Awadh Ojha In Politics : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

अवध ओझा ने राजनीति में क्यों कदम रखा? इसे लेकर उन्होंने मीडिया को अपना मकसद बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में लाकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अवसर दिया है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा का विकास करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ