
VIDEO: पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव! सलामी जोड़ी से लेकर कप्तान भी अलग
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
Australia vs India 1st Test: टीम इंडिया पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पहले मैच में शुभमन गिल नहीं खेल पाएंगे। दरअसल अभ्यास मैच के दौरान गिल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद पहले मैच से खिलाड़ी बाहर हो चुका है। वहीं रोहित शर्मा भी पहला मैच मिस करने वाले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी?
जिसको लेकर हम आपको बड़ी जानकारी देने वाले हैं कि आखिरी पहले टेस्ट में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं।
वीडियों में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: