
जियोहॉटस्टार को भूल जाइए! यहां पर देख पाएंगे Asia Cup 2025 का LIVE टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से 8 देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंट का आगाज होना है। इस बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में किया जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है।
एशिया कप का लाइव टेलिकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके साथ ही इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव ऐप पर ले सकेंगे। एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्टर्स ने 15 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। शुभमन गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: