Asia Cup 2025 Team India
विज्ञापन

IND vs PAK: फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा इन 3 कमजोरियों पर काम, तभी होगा पाक का काम तमाम

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने अब तक एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. अब तक खेले सभी 6 मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा नजर आया है. हालांकि इस बीच 3 कमियां टीम इंडिया में नजर आ रही हैं. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला आसानी से जीतने के लिए टीम इंडिया को अपनी 3 कमजोरियों पर काम करना होगा. तभी पाकिस्तानी टीम को एक और मात दे जाएगी.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने अब तक एशिया कप 2025 में जो भी फैसले किए हैं, वो भारतीय टीम के काम ही आए हैं. भारत ने टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. अब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है. जहां पर सूर्यकुमार यादव की टीम को अपनी 3 कमियों पर काम करना होगा. भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से निराश किया है. 

इन 3 खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में करना होगा सुधार 

एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में खेली प्लेइंग 11 के साथ ही भारतीय टीम मैदान पर उतर सकती है. उस प्लेइंग 11 में 3 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है. जिसमें सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. बुमराह को फाइनल मुकाबले में कमबैक करना होगा. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे गेंद के साथ हिट रहे हैं, लेकिन बल्ले से साथ फेल हुए हैं. वहीं अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल हुए हैं. 

Advertisment

इन खिलाड़ियों को प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ