
Anushka Sharma का लेटेस्ट लुक वायरल, 'अकाय' की मम्मी बनने के बाद फिर शेप में लौटीं एक्ट्रेस
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
Anushka Sharma New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार मां बनने के बाद फाइनली मुंबई लौट आई हैं। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस पति विराट कोहली के साथ बर्थडे पार्टी करती हुई दिखाई दीं। पार्टी के दौरान कपल के कई खास दोस्त भी शामिल हुए। इस बीच जिस पर लोगों की नजरें थम गईं वो था अनुष्का शर्मा का परफेक्ट लुक।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फरवरी महीने में दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया था। अपनी दूसरी डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस वापस परफेक्ट शेप में लौट आई हैं। उनका स्लिम लुक देखकर लोग भी हैरान रह गए हैं। उनके परफेक्ट फीगर को देखकर साफ जाहिर है कि वापस शेप में आने के लिए उन्होंने जिम में काफी पसीना बहाया है और वजन को घटाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: